Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

China के वसंत त्योहार में फिल्मों की बॉक्स ऑफिस कमाई 6 अरब 70 करोड़ युआन से अधिक

January 28, 2023

China के वसंत त्योहार में फिल्मों की बॉक्स ऑफिस कमाई 6 अरब 70 करोड़ युआन से अधिक

इस साल के वसंत त्योहार की छुट्टियों में चीनी फिल्म बाजार पूरी तरह बहाल दिखा। छुट्टियों में 6 नयी घरेलू फिल्में रिलीज की गयीं ।27 जनवरी की आधी रात तक सात दिनों में फिल्मों की बॉक्स आफिस कमाई 6 अरब 70 करोड़ युआन से अधिक रही। संबंधित विभाग के आंकड़ों के अनुसार वसंत त्योहार में 10 करोड़ से अधिक लोगों ने सिनेमा घर जाकर फिल्में देखीं। राजधानी पेइचिंग में दर्शकों की संख्या 30 लाख से अधिक रही ,जो पिछले साल की समान अवधि से 10.84 प्रतिशत अधिक थी। छुट्टियों के पहले 6 दिनों में पेइचिंग में फिल्मों का बॉक्स आफिस 20 करोड़ युआन से अधिक रहा ,जो पिछले साल की समान अवधि से 4.93 प्रतिशत से बढ़ा।

फिल्म बाजार समृद्ध बनाने के लिए विभिन्न स्थानों ने उपभोग कूपन जारी किये ।पेइचिंग ने 1 करोड़ युआन का भत्ता जारी किया ।क्वांगचो प्रांत ने 13 हजार से अधिक फिल्म कूपन जारी किए। बॉक्स आफिस रैंकिंग में मशहूर फिल्म निदेशक च्यांग यीमो का फुल रिवर रेड पहले स्थान पर रहा। इस फिल्म ने 255 करोड़ युआन कमाये ,जो कुल बॉक्स आफिस का 38 प्रतिशत रहा। साइंस फिक्शन फिल्म द वॉडिरिंग एर्थ 2 ने 213 करोड़ युआन कमाए, जो रैंकिंग में दूसरे स्थान पर रही।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें