Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Brazil Plane Crash: ब्राजील के साओ पाउलो में बड़ा हादसा, 62 लोगों को ले जा रहा विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त

August 10, 2024

Brazil Plane Crash: ब्राजील के साओ पाउलो में बड़ा हादसा, 62 लोगों को ले जा रहा विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त

ब्राजील के साओ पाउलो राज्य के विन्हेडो शहर में एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एयरलाइन वोपास लिन्हास एरियाज द्वारा संचालित एटीआर-72 विमान पराना राज्य के कास्केवेल से साओ पाउलो के ग्वारूलहोस जा रहा था। एयरलाइन वोपास ने एक बयान में पुष्टि की कि साओ पाउलो के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ग्वारूलहोस के लिए उड़ान भरने वाला एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमे 62 लोग सवार थे, जिनमे 58 यात्री और 4 चालक दल के सदस्य सवार थे। हालांकि हादसे में कितने लोगों की मौत हुई है अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है। इस मामले में स्थानीय अग्निशमन दल ने विमान विन्हेडो शहर में गिरने और विमान के अगले हिस्से से धुआं निकलने की पुष्टि की। हालांकि ये हादसा कैसे हुआ, अभी इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं बताया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें