Site icon Dainik Savera Times

Brazil की जेल में हुए दंगे, 5 कैदियों की हुई मौत

ब्रासीलियाः ब्राजीलियाई राज्य क्रे की एक जेल में दिन भर चले दंगे में पांच कैदियों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। जेल सूत्रों ने यह जानकारी दी। एक समाचार एजेंसी ने क्रे स्टेट सेक्रेटेरिएट ऑफ जस्टिस एंड पब्लिक सिक्योरिटी के हवाले से देर रात बताया, ’रियो ब्रैंको शहर की एंटोनियो अमारो अल्वेस जेल में बुधवार सुबह दंगा भड़क गया। यह दंगा उस समय भड़का जब 13 कैदियों ने भागने की कोशिश की और जेल गाडरें ने जेल के बाहर उन्हें पकड़ लिया।

इसके बाद कैदियों ने दो गाडरें को बंधक बना लिया। एक गार्ड भागने में सफल रहा, जबकि दूसरे को गुरुवार सुबह तक कैदियों ने पकड़ रखा था। हालांकि, अधिकारियों ने दंगा शांत कर दिया है। पीड़ितों की पहचान अभी तक उजागर नहीं की गई है। पुलिस ने जेल के अंदर से 15 हथियार बरामद किए और जांच की जा रही है कि हथियारों की तस्करी कैसे की गई। 15 साल पहले निर्मित, अधिकतम सुरक्षा वाली एंटोनियो अमारो अल्वेस जेल में 99 कैदी हैं, जो सभी आपराधिक संगठनों के नेता हैं।

Exit mobile version