
साओ पाउलो: ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति फर्नांडो कोलोर को आज सुबह अलागोस राज्य में गिरफ्तार किया गया। उन्हें 2023 में भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराया गया था और उन्हें 8 साल 10 महीने जेल की सजा काटने का आदेश दिया गया है। कोलोर पर आरोप था कि उन्होंने बीआर डिस्ट्रीब्यूडोरा और निर्माण कंपनी यूटीसी इंजेनहरिया के बीच अनुबंधों को सुगम बनाने के लिए 20 मिलियन रियास (3.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर) रिश्वत ली। इसके बदले में, उन्होंने बीआर डिस्ट्रीब्यूडोरा में अधिकारियों की नियुक्ति के लिए राजनीतिक समर्थन दिया। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश एलेक्ज़ेंड्रे डी मोरेस ने गुरुवार को कोलोर की गिरफ्तारी का आदेश दिया था और कहा कि अपीलों का कोई आधार नहीं होने पर सजा तुरंत शुरू की जा सकती है। आपको बतादें की कोलोर 1990 से 1992 तक देश के राष्ट्रपति रहे है ।
मेष: दिन शुभ रहेगा...