Site icon Dainik Savera Times

ब्राजील के उच्चतम न्यायालय ने एक महीने बाद ‘X’ की सेवाएं बहाल कीं साओ

पाउलो: ब्राजील के उच्चतम न्यायालय ने देशभर में करीब एक महीने तक सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ की सेवाएं बंद रहने के बाद अब उसे बहाल करने की मंगलवार को मंजूरी दे दी। अदालत की वेबसाइट पर पोस्ट किए एक बयान से यह जानकारी मिली है। एलन मस्क के मालिकाना हक वाली माइक्रोब्लॉगिंग साइट को 21.3 करोड़ की आबादी वाले इस देश में 30 अगस्त को बंद कर दिया गया था। ब्राजील ‘एक्स’ के सबसे बड़े उपयोगकर्ता वाले देशों में से एक है।
उच्चतम न्यायालय के न्यायमूíत एलेक्जेंडर डी मोरेस ने भाषण की स्वतंत्रता, धुर-दक्षिणपंथी खातों और गलत सूचना को लेकर मस्क के साथ एक महीने तक चले विवाद के बाद इस सोशल मीडिया मंच को बंद करने का आदेश दिया था। मस्क ने इस कदम को लेकर डी मोरेस की निंदा करते हुए उन्हें निरंकुश बताया था। मस्क के बयानों के बावजूद ‘एक्स’ ने आखिरकार डी मोरेस की सभी मांगों को पूरा किया। उसने सोशल मीडिया मंच से कुछ खातों को ब्लॉक कर दिया, बकाया जुर्माना भरा और एक कानूनी प्रतिनिधि नियुक्त किया।
Exit mobile version