Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

यदि इसराइल ने ताजा आक्रमण जारी रखा तो उस पर प्रतिबंध लगा दिए जाएंगे : ब्रिटेन, फ्रांस, कनाडा

May 20, 2025

यदि इसराइल ने ताजा आक्रमण जारी रखा तो उस पर प्रतिबंध लगा दिए जाएंगे : ब्रिटेन, फ्रांस, कनाडा

लंदन: ब्रिटेन, फ्रांस और कनाडा ने धमकी दी है कि यदि इसराइल गाजा में अपने सैन्य अभियान जारी रखता है और मानवीय सहायता के प्रवेश को रोकता है तो उन पर लक्षित प्रतिबंध लगाए जाएंगे। सीएनएन के अनुसार तीनों देशों के नेताओं के एक संयुक्त बयान में कहा गया है, ‘यदि इजरायल ने नए सिरे से सैन्य आक्रमण बंद नहीं किया और मानवीय सहायता पर अपने प्रतिबंधों को नहीं हटाया, तो हम जवाब में और ठोस कार्रवाई करेंगे।’ उन्होंने चेतावनी दी कि उन कार्रवाइयों में लक्षित प्रतिबंध शामिल हो सकते हैं। नेतन्याहू ने जवाब में नेताओं पर 7 अक्टूबर को इसराइल पर हमला करने वाले हमास के लड़ाकों को ‘बहुत बड़ा इनाम देने’ और ‘इस तरह के और अत्याचारों को आमंत्रित करने’’ का आरोप लगाया। एक अलग संयुक्त बयान में, फ्रांस, जर्मनी, इटली और ब्रिटेन सहित 23 देशों के विदेश मंत्रियों और यूरोपीय संघ के प्रतिनिधियों ने इजरायल से तुरंत गाजा में सहायता की ‘‘पूरी तरह से बहाली’’ की अनुमति देने का आह्वान किया। उन्होंने इसराइल से संयुक्त राष्ट्र और मानवीय संगठनों को ‘‘जीवन बचाने के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से काम करने’’ में सक्षम बनाने की भी अपील की।

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir: तवी नदी में नहाते हुए तीन किशोर डूबे, पुलिस और NDRF की तलाश जारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें