Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

 लंदन में सभ्यता का रास्ता वर्ल्ड टूर की ब्रिटेन विशेष प्रदर्शनी शुरू

October 14, 2023

 लंदन में सभ्यता का रास्ता वर्ल्ड टूर की ब्रिटेन विशेष प्रदर्शनी शुरू

स्थानीय समयानुसार 12 अक्तूबर को चाइना मीडिया ग्रुप द्वारा आयोजित सभ्यता का रास्ता वर्ल्ड टूर की ब्रिटेन विशेष प्रदर्शनी लंदन में उद्घाटित हुई । उद्घाटन समारोह में सीएमजी के अध्यक्ष शन हाईशोंग ने एक वीडियो भाषण दिया ।चीनी दूतावास के प्रतिनिधि ,मशहूर ब्रिटिश अध्ययनकर्ताओं और युवाओं समेत 80 से अधिक मेहमान इस में उपस्थित हुए।

शन  हाईशोंग ने अपने भाषण में कहा कि सभ्यता का रास्ता वास्तव में चीनी श्रेष्ठ पारंपरिक संस्कृति की खोज की यात्रा है ।सीएमजी मीडिया के कर्तव्य निभाकर सृजनात्मक रूप से चीनी संस्कृति का प्रचार करेगा ,चीन और यूरोप के बीच लोगों के संपर्क बढ़ाएगा और मानवता के साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण के लिए बुद्धिमत्ता और शक्ति प्रदान करेगा ।

उद्घाटन समारोह पर सभ्यता के रास्ते पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुआ ।अनेक ब्रिटिश अध्ययनकर्ताओं ने विश्व में शानदार चीनी सभ्यता का योगदान ,विश्व शांति के लिए वैश्विक सभ्यता वार्तालाप के महत्व जैसे मुद्दों पर विचारों का आदान प्रदान किया ।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)   

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें