Site icon Dainik Savera Times

ब्रिटेन के रक्षा मंत्री बेन वालेस ने दिया पद से इस्तीफा

लंदन: ब्रिटेन के रक्षा मंत्री बेन वालेस ने बृहस्पतिवार को औपचारिक रूप से अपने पद से इस्तीफा दे दिया और ऐसी अटकल है कि प्रधानमंत्री ऋषि सुनक दिन में उनके उत्तराधिकारी का नाम घोषित करेंगे।वालेस ने पिछले महीने कहा था कि वह मंत्रिमंडल के अगले फेरबदल से पहले इस्तीफा दे देंगे। वह चार साल तक इस पद पर रहे और इस दौरान उन्होंने यूक्रेन में युद्ध के लिए सैन्य प्रतिक्रिया की कमान संभाली थी।

उन्होंने अपने त्याग पत्र का उपयोग सेना के लिए कोष बढ़ाने के वास्ते दबाव डालने को लेकर किया, जो लंबे समय से उनका प्राथमिक मुद्दा था।वालेस ने सुनक को लिखे अपने पत्र में कहा, ह्लमेरा सचमुच मानना है कि अगले दशक में दुनिया अधिक असुरक्षित और अधिक अस्थिर हो जाएगी।उन्होंने इसमें कहा, ह्लहम दोनों का यह मानना है कि अब निवेश करने का समय आ गया है। जब से मैं सेना में शामिल हुआ तब से मैंने खुद को अपने देश की सेवा के लिए सर्मिपत कर दिया है। हालांकि, इस समर्पण का मुझ पर और मेरे परिवार पर व्यक्तिगत प्रभाव पड़ा है।

Exit mobile version