Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

ब्रिटेन की उप प्रधानमंत्री ने संपत्ति कर के मुद्दे पर इस्तीफा दिया

September 6, 2025

ब्रिटेन की उप प्रधानमंत्री ने संपत्ति कर के मुद्दे पर इस्तीफा दिया

लंदन: ब्रिटेन की उप प्रधानमंत्री एंजेला रेनर ने घर खरीद पर कर का कम भुगतान किए जाने के मामले में स्वतंत्र जांच के बाद शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। रेनर ने बुधवार को स्वीकार किया कि उन्होंने इंगलैंड के दक्षिणी तट पर होव में अपार्टमैंट की खरीद पर पर्याप्त कर का भुगतान नहीं किया था। इसके बाद रेनर ने अपने मामले को मंत्रिस्तरीय मानकों पर स्वतंत्र सलाहकार लॉरी मैग्नस के पास भेजा, जिन्होंने शुक्रवार को प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर को अपनी रिपोर्ट सौंपी। ब्रिटेन में संपत्ति की खरीद पर शुल्क लगाया जाता है तथा अधिक महंगे आवासों पर अधिक शुल्क देना पड़ता है। रिपोर्टो से पता चला है कि रेनर ने स्टाम्प शुल्क का भुगतान न करके 40,000 पाऊंड बचाए। लेबर सरकार में आवास मामलों की प्रभारी रेनर अक्सर उन लोगों के खिलाफ बोलती रही हैं जो जानबूझकर कम कर चुकाते हैं।

ये भी पढ़ें: Sheetala Ashtami 2026 : कब मनाई जाएगी शीतला अष्टमी? जानें पूजा की तिथि और शुभ मुहूर्त

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें