Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ब्रिटेन के प्रिंस Harry पहुंचे यूक्रेन… ऑर्थोपेडिक क्लीनिक में की युद्ध पीड़ितों से मुलाकात 

April 11, 2025

ब्रिटेन के प्रिंस Harry पहुंचे यूक्रेन… ऑर्थोपेडिक क्लीनिक में की युद्ध पीड़ितों से मुलाकात 

लंदन: ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय के छोटे बेटे प्रिंस हैरी अप्रत्याशित रूप से यूक्रेन पहुंचे और रूस के साथ चल रहे युद्ध के पीड़ितों से मुलाकात की। एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। हैरी ने गुरुवार को ‘सुपरह्यूमन्स सेंटर’ का दौरा किया, जो ल्वीव में एक आर्थोपेडिक क्लिनिक है, जहां घायल सैन्यकर्मियों और नागरिकों का इलाज किया जाता है।

प्रिंस हैरी की यात्रा का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि युद्ध के बीच फंसे लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं प्राप्त हों। यह केंद्र कृत्रिम अंग, पुनर्निर्माण सर्जरी और मनोवैज्ञानिक सहायता निःशुल्क प्रदान करता है।प्रिंस हैरी की पश्चिमी यूक्रेन यात्रा के बारे में जानकारी उनके जाने के बाद जारी की गई। 10 वर्षों तक ब्रिटिश सेना में सेवा देने वाले हैरी ने घायल सैनिकों की मदद करना अपना मुख्य कार्य बना लिया है। उन्होंने घायल सैनिकों को पैराओलंपिक जैसे खेल आयोजनों में भाग लेने का अवसर देने के लिए 2014 में ‘इनविक्टस गेम्स’ की स्थापना की।

प्रवक्ता ने कहा कि ‘इनविक्टस’ महज एक प्रतियोगिता से कहीं अधिक है। यह चोट के बाद के जीवन के बारे में है, यही कारण है कि हैरी ल्वीव जैसे पुनर्वास केंद्रों में जाता है। इस यात्रा के दौरान हैरी ने यूक्रेन की सैन्य मामलों की मंत्री नतालिया कलमीकोवा से मुलाकात की। हैरी (40) यूक्रेन का दौरा करने वाले शाही परिवार के दूसरे सदस्य हैं। उनकी रिश्तेदार, सोफी, डचेस ऑफ एडिनबर्ग, पिछले साल कीव आई थीं।

ये भी पढ़ें- Varuthini Ekadashi 2026: इस दिन रखा जाएगा वरुथिनी एकादशी का व्रत, जानें महत्व और सही विधि

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें