Site icon Dainik Savera Times

ब्रिटिश लेखक, इतिहासकार Patrick French का निधन

नई दिल्ली : ब्रिटिश लेखक, इतिहासकार और शिक्षाविद पैट्रिक फ्रेंच का चार साल तक कैंसर से जूझने के बाद बृहस्पतिवार को लंदन में निधन हो गया। उनके परिवार की तरफ से यह जानकारी दी गई। फ्रेंच की लोकप्रिय किताबों में वी.एस. नायपॉल की जीवनी, ‘द वर्ल्ड इज़ व्हाट इट इज़’ और ‘इंडिया: ए पोर्ट्रेट’ शामिल हैं। उनकी पत्नी मेरू गोखले ने बताया कि फ्रेंच ने(लंदन के समय के मुताबिक) सुबह करीब आठ बजे अंतिम सांस ली।

पेंग्विन प्रेस ग्रुप की पूर्व प्रकाशक गोखले ने कहा, आज सुबह 8.10 बजे मेरे प्यारे पति पैट्रिक फ्रेंच का लंदन में कैंसर से लंबे समय तक जूझने के बाद निधन हो गया। वह एक असाधारण पिता, मित्र, पति, शिक्षक और गुरू थे। उनका स्रेह और प्यार हमेशा हमारे साथ रहेगा। वह बिना किसी कष्ट के शांति से इस दुनिया से गए। उनके निधन पर कांग्रेस सांसद और लेखक शशि थरूर , इतिहासकार विलियम डेलरिम्पल व रामचंद्र गुहा ने शोक व्यक्त किया।

Exit mobile version