Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

ब्रिटेन के PM Rishi Sunak ने चुनाव प्रचार के दौरान Neasden मंदिर में किए दर्शन, कहा – मेरा धर्म मुझे करता है प्रेरित

June 30, 2024

ब्रिटेन के PM Rishi Sunak ने चुनाव प्रचार के दौरान Neasden मंदिर में किए दर्शन, कहा – मेरा धर्म मुझे करता है प्रेरित

लंदन: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति ने अपने चुनाव प्रचार अभियान के आखिरी सप्ताहांत में लंदन स्थित प्रतिष्ठित बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस मंदिर को नेसडेन मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति का काफिला शनिवार शाम को जब भव्य मंदिर के परिसर में पहुंचा तो वहां मौजूद लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इसके बाद दोनों ने पुजारियों के मार्गदर्शन में पूजा-अर्चना की। ऋषि सुनक ने मंदिर में दर्शन करने के बाद स्वयंसेवकों तथा समुदाय के नेताओं के साथ बातचीत की। क्रिकेट प्रशंसक सुनक ने अपने संबोधन की शुरुआत टी-20 विश्व कप में भारत की जीत के जिक्र से की। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आप सभी की तरह हिंदू हूं और मेरा धर्म मुझे प्रेरित करता है। ऋषि सुनक ने कहा, ‘‘मुझे संसद सदस्य के रूप में ‘भगवद्गीता’ पर हाथ रखकर शपथ लेने पर गर्व है।

हमारा धर्म सिखाता है कि हमें अपना कर्तव्य निभाना चाहिए और यदि हम इसे ईमानदारी से निभा रहे हैं तो हमें परिणाम की चिंता नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे प्रिय माता-पिता ने मुझे यही सिखाया है और मैं इसी तरह अपना जीवन जीता हूं। यही मैं अपनी बेटियों को सिखाना चाहता हूं। यह धर्म ही है जो सार्वजनिक सेवा के प्रति मेरे दृष्टिकोण में मेरा मार्गदर्शन करता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें