Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बाबा बकाला के गांव चीमाबाठ निवासी भाई बहन की इटली में कार नहर में गिरने से हुई मौत

January 18, 2023

बाबा बकाला के गांव चीमाबाठ निवासी भाई बहन की इटली में कार नहर में गिरने से हुई मौत

बाबा बकाला: सब डिवीजन बाबा बकाला साहिब के गांव चीमाबाठ निवासी भाई बहन की खराब मौसम के चलते कार नहर में गिरने के कारण हुई मौत से इलाके भर में सोग की लहर है। यह हादसा रविवार शाम इटली के शहर वेरोनेला के पास हुआ। जिसमें चीमाबाठ निवासी भाई बहन बलप्रीत कौर (20) व अमृतपाल सिंह (19) की मौके पर मौत हो गई। वहीं जब मृतकों के इंडिया रहते परिजन लवप्रीत सिंह ने बातचीत की तो उन्होंने बताया की मिर्तक चार भाई बहन हैं और उनका परिवार करीब बीस वर्ष पहले वह इटली में जा बसा था। वहीं बलप्रीत कौर का जन्म भी इटली में ही हुआ था। उनके पिता बचितर सिंह शोंकी परसिद्ध कविषर हैं। लवप्रीत ने बताया की अभी इमिग्रेशन कारणों के चलते अभी तय नहीं हो पाया की मिर्तकों का अंतिम संस्कार जद्दी गांव चीमाबाठ में किया जाएगा जा फिर इटली में, इसके बारे एक दो रोज में कुछ क्लीयर हो पाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें