Site icon Dainik Savera Times

Syria के अलेप्पो शहर में गिरी इमारत, 10 लोगों की मौत

बेरूतः सीरिया के उत्तरी शहर अलेप्पो में पांच मंजिला एक इमारत के ढह जाने से एक बच्चे समेत कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। मीडिया में आई खबरों के अनुसार, यह हादसा अमेरिका सर्मिथत कुर्द नेतृत्व वाली सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेस के नियंत्रण वाले शेख मकसूद क्षेत्र में हुआ। हादसे के समय इमारत में 30 लोग मौजूद थे। खबरों में कहा गया है कि पानी के रिसाव के कारण इमारत की संरचना कमजोर हो गई थी। घटना के बाद मौके पर राहत एवं बचावकमर्की मलबे में दबे लोगों की तलाश करते नजर आए।

एक समाचार एजेंसी ने इस हादसे में 7 लोगों से मारे जाने और तीन लोगों के घायल होने की खबर दी है। एजेंसी के मुताबिक दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सीरिया के 11 साल के संघर्ष के दौरान अलेप्पो में अनेक इमारतें नष्ट हो गई हैं। इस संघर्ष में हजारों लोग मारे गए हैं और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं। हालांकि राष्ट्रपति बशर असद के नेतृत्व वाली सीरिया सरकार ने अलेप्पो शहर को सशस्त्र विपक्षी समूहों के कब्जे से वापस अपने नियंत्रण में ले लिया है। शेख मकसूद कुर्द बलों के नियंत्रण वाले कुछ इलाकों में से एक है। अलेप्पो सीरिया का सबसे बड़ा शहर है और यह कभी सीरिया का वाणिज्यिक केंद्र था।

Exit mobile version