Site icon Dainik Savera Times

Iraq के अर्बिल प्रांत में इमारत में लगी आग, 14 लोगों की मौत, 18 घायल

बगदादः इराक के अर्ध-स्वायत्त कुर्दस्तिान क्षेत्र में एरबिल प्रांत के सोरन शहर में एक आवासीय इमारत में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। सोरन स्वास्थ्य विभाग के एक बयान में शुक्रवार को कहा गया, ‘आग सबसे पहले तीसरी और चौथी मंजिल पर लगी, जहां विश्वविद्यालय के छात्र और शिक्षक रहते थे, और फिर पूरी पांच मंजिला इमारत में फैल गई।‘

बयान में कहा गया है कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्कटि के कारण लगी थी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नागरिक सुरक्षा टीमों और अग्निशामकों ने आग बुझा दी है।

Exit mobile version