Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

CPC के 20वें केंद्रीय अनुशासन और निरीक्षण आयोग के दूसरे पूर्णाधिवेशन का बुलेटिन जारी

January 11, 2023

CPC के 20वें केंद्रीय अनुशासन और निरीक्षण आयोग के दूसरे पूर्णाधिवेशन का बुलेटिन जारी

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के 20वें केंद्रीय अनुशासन व निरीक्षण आयोग का दूसरा पूर्णाधिवेशन 9 से 10 जनवरी तक पेइचिंग में आयोजित किया गया। सीपीसी की केंद्रीय कमेटी के महासचिव, चीनी राष्ट्रपति और सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने इस में भाग लिया और महत्वपूर्ण भाषण दिया।

पूर्णाधिवेशन में एकमत होकर यह माना गया कि इस भाषण ने नये युग और नयी यात्रा में सीपीसी और चीन के समग्र विकास के दृष्टिकोण से बड़ी पार्टी की अनूठी समस्याओं के कारणों, मुख्य अभिव्यक्तियों और समाधानों का गहन विश्लेषण किया, व्यापक और सख्त पार्टी शासन प्रणाली में सुधार के लक्ष्यों, कार्यों और व्यावहारिक आवश्यकताओं को गहराई से उजागर किया, और व्यापक और सख्त पार्टी शासन को दृढ़ता से आगे बढ़ाने के लिए रणनीतिक तैनाती भी की।

पूर्णाधिवेशन में अनुशासन निरीक्षण और पर्यवेक्षण में अच्छी तरह से काम करने पर जोर दिया गया। शी चिनफिंग के नये युग में चीनी विशेषता वाले समाजवादी विचारों का पालन करके चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस की भावना को पूरी तरह से लागू करना चाहिए। दृढ़ता से और व्यापक रूप से पार्टी को सख्ती से संचालित करने की रणनीतिक तैनाती को सख्ती से लागू करना चाहिए, पार्टी शैली और स्वच्छ सरकार और भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष का गहन निर्माण करना चाहिए, और सर्वांगीण तरीके से आधुनिक समाजवादी देश के निर्माण में एक अच्छी शुरुआत के लिए मजबूत गारंटी प्रदान करनी चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें