Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mexico में हुई बस दुर्घटना, 17 प्रवासियों की मौत, 13 घायल

February 21, 2023

Mexico में हुई बस दुर्घटना, 17 प्रवासियों की मौत, 13 घायल

मेक्सिको सिटीः मेक्सिको के पुएबला राज्य में एक बस दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार कम से कम 17 प्रवासियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी हैंं। पुएबला के गृह सचिव जूलियो हुएर्ता के अनुसार सभी मृतक प्रवासी थे। इनमें वेनेजुएला, कोलंबिया और मध्य अमेरिका के प्रवासी शामिल हैं।

हुएर्ता ने कहा कि दुर्घटना रविवार को दक्षिणी राज्य ओक्साका से आने वाले एक राजमार्ग पर हुई। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि प्रवासी अपर्याप्त दस्तावेजों के साथ यात्रा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 45 में से 15 यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 2 ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 5 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत गंभीर है। 8 अन्य को भी चोट आई हैं। सभी प्रवासी वयस्क थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें