Site icon Dainik Savera Times

Türkiye में हुई बस दुर्घटनाग्रस्त, 12 यात्रियों की मौत, 19 घायल

अंकाराः मध्य तुर्किये में सोमवार को एक बस सड़क किनारे खड्ढ में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें 12 यात्रियों की मौत हो गई और 19 घायल हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गवर्नर मेहमत अली ओजकन ने बताया कि घटना मध्य तुíकये के शहर योज्गत के पास की है। बस का चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा जिससे वह विपरीत दिशा वाली लेन में चली गई और फिर सड़क किनारे खड्ढ में गिर गई।

यह बस सिवास से इस्तांबुल जा रही थी। ओजकन ने बताया कि दुर्घटना में 11 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। ओजकन ने बताया कि दुर्घटना की वजह की जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा लगता है कि चालक द्वारा ‘लापरवाह’ तरीके से वाहन चलाने के कारण हादसा हुआ।

Exit mobile version