Site icon Dainik Savera Times

Pakistan में खाई में गिरी बस, 2 लोगों की मौत, 6 घायल

इस्लामाबादः पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत के जमशोरो जिले में मंगलवार को एक यात्री बस के खाई में गिर जाने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए। बचाव सेवा ने कहा कि दुर्घटना जिले के नूरीबाद इलाके में सुपर हाईवे पर हुई। उन्होंने कहा कि दुर्घटना का कारण चालक को नींद आ जाना हो सकता है। बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़तिों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।

बचाव सेवा ने कहा कि चार यात्रियों की हालत गंभीर है ,मृतकों में एक 23 वर्षीय महिला है जबकि घायलों में चार बच्चे और दो युवा शामिल हैं। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त बस प्रांत के सुक्कुर शहर से प्रांतीय राजधानी कराची की ओर जा रही थी।

Exit mobile version