Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Peru में नदी में गिरी बस, 10 लोगों की मौत, 25 घायल

April 11, 2023

Peru में नदी में गिरी बस, 10 लोगों की मौत, 25 घायल

लीमाः दक्षिण अमेरिकी देश पेरु के लीमा विभाग में सोमवार तड़के एक यात्री बस के सड़क से फिसल कर नदी में गिर जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। एक समाचार एजेंसी ने पेरु राष्ट्रीय पुलिस के राजमार्ग संरक्षण प्रभाग के प्रमुख कर्नल विक्टर मेजा के हवाले से बताया कि हादसा केंद्रीय राजमार्ग के किलोमीटर 109 पर तड़के करीब 2:30 बजे हुआ।

उन्होंने बताया कि बस हुआनुको के केंद्रीय विभाग से रात 8 बजे रवाना हुई थी। इस दौरान लीमा के रास्ते में बस चट्टान से टकराते हुए रिमैक नदी में गिर गई। पेरु के रेडियो के अनुसार बस में छह बच्चे सहित करीब 60 यात्री सवार थे। दुर्घटना में तीन बच्चों सहित 25 लोग घायल हुए है सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। इनमें से कम से कम पांच लोगों की हातल गंभीर बतायी गयी हैं। दुर्घटना में बस चालक भी घायल हुआ है। उसे पूछताछ के लिए चीकला जिले के पुलिस थाने ले जाया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें