Site icon Dainik Savera Times

गहरी खाई में गिरी बस…7 लाेगाें की हुई मौत, 17 घायल

Pathankot Car Accident

Pathankot Car Accident

Myanmar Road Accident : म्यांमार के मांडले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां एक मिनी बस गहरी खाई में गिर गई, इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। म्यांमार रेस्क्यू ऑर्गेनाइजेशन (मांडले) के एक अधिकारी ने मंगलवार को हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को म्यांमार में एक मिनीबस गहरी खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए हैं।

अधिकारी ने मंगलवार को हादसे के बारे में बताया, कि दुर्घटना सोमवार को सुबह करीब 11:30 बजे शान राज्य के यवांगन कस्बे में हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने रस्सियों और क्रेन की मदद से बचाव अभियान चलाया।‘ रेस्क्यू ऑर्गेनाइजेशन ने बताया कि मिनी बस म्यांमार के हेहो कस्बे से लौट रही थी। सभी यात्री एक धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के बाद बस में सवार होकर मांडले की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हुआ।

एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, हादसे के समय बस में लगभग 28 लोग सवार थे, जिसमें 7 लोगों की मौत हुई, इसके अलावा कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से सात की हालत गंभीर है। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय बचाव संगठन और अग्निशमन सेवा कर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है।

Exit mobile version