Site icon Dainik Savera Times

खंभे से टकराते हुए पुल के नीचे गिरी बस, 5 लाेगाें की हुई मौत, 56 घायल

मैक्सिको सिटीः मैक्सिको के वेराक्रूज प्रांत में एक पर्यटक बस दुर्घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 56 घायल हुए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को इस घटना की पुष्टि की। राज्य नागरिक सुरक्षा सचिवालय के अनुसार, डबल डेकर बस एक खंभे से टकराते हुए एक पुल के नीचे जा गिरी। दुर्घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

कई बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया। मैक्सिको की संघीय सरकारी एजेंसी, संघीय सड़क और पुल और संबंधित सेवाओं के अनुसार, देश यातायात दुर्घटनाओं की संख्या में दुनिया भर में सातवें स्थान पर और लैटिन अमेरिका में तीसरे स्थान पर है।

Exit mobile version