Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 20 लोगों की मौत, 15 घायल

May 3, 2024

गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 20 लोगों की मौत, 15 घायल

पेशावरः उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में शुक्रवार को एक यात्री बस के फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र के डायमेर जिले में काराकोरम राजमार्ग पर हुई। बस रावलपिंडी से हुंजा जा रही थी। उन्होंने बताया कि चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था।

अधिकारी ने बताया कि यह स्पष्ट नहीं है कि बस में कितने यात्री सवार थे। उन्होंने कहा कि इस हादसे में कम से कम 15 लोग घायल हो गए, जिन्हें पास के एक अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारी ने बताया कि बचाव प्रयास जारी हैं और शवों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि घायलों में से कई की हालत गंभीर है। गिलगित-बाल्टिस्तान के मुख्यमंत्री हाजी गुलबार खान ने घटना पर शोक व्यक्त किया और घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए प्रशासन को निर्देश दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें