Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस्लामाबाद से क्वेटा जा रही बस खाई में गिरी, 6 की मौत, 24 घायल

September 15, 2024

इस्लामाबाद से क्वेटा जा रही बस खाई में गिरी, 6 की मौत, 24 घायल

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में शनिवार को एक यात्री बस के गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, अन्य 24 घायल हो गए। घायलों में कुछ ही हालत गंभीर है। पुलिस के अनुसार यह बस इस्लामाबाद से क्वेटा जा रही थी और हादसा प्रांत के झोब जिले के धाना सर इलाके में हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस बचाव दल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शवों तथा घायलों को गहरी खाई से बाहर निकालकर पास के अस्पताल में पहुंचाया। स्थानीय स्वयंसेवकों ने भी राहत एवं बचाव कार्य में भाग लिया। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, घायलों में से कई की हालत गंभीर है। पुलिस ने कहा कि तीव्र मोड़ पर बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि हादसे के समय बस राजधानी इस्लामाबाद से प्रांतीय राजधानी क्वेटा जा रही थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें