Site icon Dainik Savera Times

बस सड़क से फिसलकर 10 मीटर नीचे खड्ड में गिरी, 2 यात्रियों की हुई मौत, 32 घायल 

काठमांडूः पश्चिमी नेपाल में बुधवार को एक बस के सड़क से फिसलकर 10 मीटर नीचे खड्ड में गिर जाने से उसमें सवार 2 यात्रियों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी हैं। घटना तनहुं जिला के ब्यास नगरपालिका में घनसिकुवा में सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई। पुलिस ने बताया कि बस धरान से पोखरा की ओर जा रही थी, तभी वह सड़क से फिसल गई और सड़क से 10 मीटर नीचे, एक खड्ड में जा गिरी।
उन्होंने बताया कि घटना में 2 यात्रियों की मौत हुई है और बस चालक समेत 32 यात्री घायल हुए हैं, जिनका पास के अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। घायलों में से 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें आगे के उपचार के लिए पोखरा भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना का वास्तविक कारण अभी ज्ञात नहीं है। पर्वतीय क्षेत्र नेपाल में खराब सड़क बुनियादी ढांचा के कारण सड़क दुर्घटनाएं आम हैं।
Exit mobile version