Site icon Dainik Savera Times

ईरान के सैन्य अभियान पर शांत और संयमित रहने का आह्वानः चीनी विदेश मंत्रालय

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इजरायली क्षेत्र पर ईरान के सैन्य हमलों पर सवालों के जवाब दिए।

रिपोर्टों के अनुसार, 14 अप्रैल को, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल कर इजरायली क्षेत्र पर सैन्य हमला किया। एक रिपोर्टर ने इस पर चीन की टिप्पणी के बारे में पूछा।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि चीन स्थिति के बिगड़ने पर काफी चिंतित है और तनाव को और बढ़ने से रोकने के लिए संबंधित पक्षों से शांत रहने और संयम बरतने का आह्वान करता है। यह दौर गाजा पट्टी में संघर्ष के फैलने की नवीनतम अभिव्यक्ति है। सर्वोच्च प्राथमिकता संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2728 को प्रभावी ढंग से लागू करना और गाजा पट्टी में संघर्ष को जल्द से जल्द रोकना है। चीन अंतरराष्ट्रीय समुदाय, विशेषकर प्रभावशाली देशों से क्षेत्रीय शांति और स्थिरता बनाए रखने में रचनात्मक भूमिका निभाने का आह्वान करता है।

Exit mobile version