टोरंटो : कनाडा सरकार ने एक विधेयक पेश किया है, जिसके तहत 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों को सोशल मीडिया खाते रखने से रोका जा सकता है, जब तक संबंधित कंपनियां यह साबित न कर दें कि उनके मंच बच्चों के लिए सुरक्षित हैं। संस्कृति मंत्री मार्क मिलर ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के लिए अब कड़े कदम उठाने का समय आ गया है।
विधेयक में आत्म-क्षति के लिए उकसाने वाली सामग्री, हिंसा और घृणा फैलाने वाली पोस्ट तथा बिना सहमति साझा की गई निजी तस्वीरों समेत सात प्रकार की हानिकारक सामग्री को शामिल किया गया है।
इसके तहत ‘डिजिटल सेफ्टी कमीशन ऑफ कनाडा’ नामक नियामक संस्था बनाई जाएगी। सोशल मीडिया कंपनियों को आयु सत्यापन सहित सुरक्षा उपाय लागू करने होंगे। कनाडा का यह कदम उन देशों की बढ़ती सूची में शामिल है, जो बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर सख्त नियम बना रहे हैं।