Site icon Dainik Savera Times

Canada ने Israel के लिए 30 हथियार बिक्री परमिट किए निलंबित, विदेश मंत्री मेलानी जानकारी

ओटावा: कनाडा ने इजरायल को हथियार बिक्री के लिए लगभग 30 मौजूदा परमिट निलंबित कर दिए हैं। स्थानीय मीडिया ने कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली के हवाले से यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार, विदेश मंत्री मेलानी जोली ने मंगलवार को कहा कि ओटावा की नीति के अनुसार कनाडा निर्मति हथियारों और उनके कलपुज्रों का उपयोग गाजा पट्टी में नहीं किया जा सकता है।

चाहे हथियारों को इजरायल में किसी भी तरह भेजा जाए। स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया कि जनवरी में ओटावा ने इजरायल के लिए नए हथियार परमिट को मंजूरी देना बंद कर दिया था, हालांकि पिछले महीनों में स्वीकृत परमिट अभी भी सक्रिय थे। विदेश मंत्री के हवाले से कहा गया है कि हम किसी भी प्रकार का हथियार या उसके पार्ट्स गाजा नहीं भेजेंगे।

उन्हें कैसे और कहां भेजा जा रहा है, यह अप्रासंगिक है।‘ रिपोटरें के अनुसार, कनाडा अमेरिकी सरकार के साथ हुए उस अनुबंध को भी रोक रहा है जिसके तहत इजरायली रक्षा बलों को क्यूबेक में निर्मति गोला-बारूद भेजा जाना था, जिसकी घोषणा वाशिंगटन ने कुछ सप्ताह पहले की थी।

Exit mobile version