Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

कनाडा ने इसराइल के लिए 30 हथियार बिक्री परमिट किए निलंबित

September 12, 2024

कनाडा ने इसराइल के लिए 30 हथियार बिक्री परमिट किए निलंबित

ओटावा: कनाडा ने इसराइल को हथियार बिक्री के लिए लगभग 30 मौजूदा परमिट निलंबित कर दिए हैं। स्थानीय मीडिया ने कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली के हवाले से यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार विदेश मंत्री मेलानी जोली ने कहा कि ओटावा की नीति के अनुसार कनाडा निर्मति हथियारों और उनके कलपुर्जों का उपयोग गाजा पट्टी में नहीं किया जा सकता है। चाहे हथियारों को इजरायल में किसी भी तरह भेजा जाए। जनवरी में ओटावा ने इजरायल के लिए नए हथियार परमिट को मंजूरी देना बंद कर दिया था, हालांकि पिछले महीनों में स्वीकृत परमिट अभी भी सक्रिय थे। विदेश मंत्री के हवाले से कहा गया है कि हम किसी भी प्रकार का हथियार या उसके पार्ट्स गाजा नहीं भेजेंगे। उन्हें कैसे और कहां भेजा जा रहा है, यह अप्रासंगिक है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें