Site icon Dainik Savera Times

कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो ने बड़ा फैसला, शादी के 18 साल बाद ले रहे तलाक

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और उनकी पत्नी सोफी अलग हो रहे हैं. बुधवार को पीएम ऑफिस की तरफ से जारी एक बयान में बताया गया कि अलग होने के लिए दोनों ने कानूनी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।यानी की दोनों की 18 साल की शादी का अंत होने जा रहा है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए बयानों में कहा कि उन्होंने कई सार्थक और कठिन बातचीत के बाद यह निर्णय लिया।

प्रधानमंत्री कार्यालय के एक बयान में कहा गया है कि दोनों ने कानूनी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. दरअसल, दोनों की शादी 2005 में हुई थी. उनके तीन बच्चे हैं. इनमें 15 वर्षीय जेवियर, 14 वर्षीय एला-ग्रेस और 9 वर्षीय हैड्रियन शामिल हैं.पीएम कार्यालय के बयान में कहा गया, “वे एक करीबी परिवार बने हुए हैं और सोफी और प्रधानमंत्री अपने बच्चों को एक सुरक्षित, प्रेमपूर्ण और सहयोगात्मक माहौल में पालने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। अगले सप्ताह से परिवार छुट्टियों पर एक साथ रहेगा।”

Exit mobile version