Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

कनाडा के PM Mark Carney ने जम्मू कश्मीर में आतंकवादी हमले की निंदा की

April 24, 2025

कनाडा के PM Mark Carney ने जम्मू कश्मीर में आतंकवादी हमले की निंदा की
PM Mark Carney : कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे हिंसा का एक मूर्खतापूर्ण और भयावह कृत्य बताया है। बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कार्नी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया, जिसमें कई निर्दोष नागरिकों और पर्यटकों की जान चली गई।
कार्नी ने लिखा, ‘‘जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले से मैं स्तब्ध हूं
उन्होंने लिखा, ‘‘जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले से मैं स्तब्ध हूं।’’ यह हिंसा का एक मूर्खतापूर्ण और भयावह कृत्य है, जिसमें निर्दोष नागरिक और पर्यटक मारे गए हैं और घायल हुए हैं। कनाडा इस आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता है। हम पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। मंगलवार दोपहर को आतंकवादियों ने कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर गोलीबारी की, जिसमें 26 लोग मारे गए, जिनमें से अधिकांश पर्यटक थे। यह 2019 में पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला है।

पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के मुखौटा संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। भारत ने बुधवार को पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया, जिसमें उसके साथ राजनयिक संबंधों को काफी कम करना, 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित करना और अटारी चेक पोस्ट को बंद करना शामिल है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें