Site icon Dainik Savera Times

कैंटन फेयर 2025 में दिखेगा चीन का वैश्विक नेतृत्व, दुनियाभर में बनेगी विश्वास की डोर 

इंटरनेशनल डेस्क : चीन दुनिया के सबसे बड़े बाजारों में से एक हैं, जिसका वैश्विक अर्थव्यवस्था में अहम योगदान माना जाता है, ऐसे में यहां होने वाले आयोजन दुनियाभर के लिए अहम रहते हैं। चीन आयात और निर्यात मेला, जिसे आमतौर पर ‘कैंटन फेयर‘ के नाम से जाना जाता है, फिर से शुरू हो चुका है। 15 अप्रैल से 5 मई के बीच तीन चरणों में चीन के क्वांगच्यो होने बाला यह आयोजन चीन का सबसे पुराना, सबसे बड़ा और सबसे व्यापक अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला होता है, जिसकी स्थापना 1957 में हुई थी। तब से लेकर इसने कई अहम मुकाम हासिल किए हैं, इस बार आयोजित हो रहा 137वां संस्करण भी चीन और वैश्विक नजरिए से अहम माना जा रहा है। क्योंकि दुनिया की उतार-चढ़ाव भरे अर्थव्यवस्था के दौर में चीन ऐसा देश रहा है, जिसकी अर्थव्यवस्था की रफ्तार अच्छी रही है। चीन ने बीते कुछ सालों में विदेशी व्यापार विकास और वैश्विक अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए खुलेपन की नीतियों का विस्तार किया है, जिसका असर इस आयोजन में भी दिखेगा। 

अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए जरूरी आयोजन 

कैंटन फेयर केवल एक व्यापार मेला नहीं है, यह चीन के आर्थिक विकास, खुलेपन की नीति, और वैश्विक व्यापार सहयोग का जीवंत प्रतीक है, यह मेला न केवल चीनी उत्पादों को वैश्विक बाजार में पहुंचाने का काम करता है, बल्कि विश्व की अर्थव्यवस्था को एक मंच पर लाने और सभी देशों के बीच साझा विकास को बढ़ावा देने का भी काम भी करता है, यही वजह है चीन में आयोजित इस मेले पर दुनियाभर की नजर रहती है। क्वांगच्यो में आयोजित यह मेला 1.55 मिलियन वर्ग मीटर में फैला है, जिसमें 31,000 कंपनियों ने इस बार भाग लिया है। मेला तीन चरणों में बंटा होता है, जिसमें पहला चरण- उन्नत विनिर्माण पर फोकस करता है, दूसरे चरण में गुणवत्तापूर्ण घरेलू साज-सज्जा पर ध्यान दिया जाता है, जबकि तीसरे चरण में जीवन स्तर को बेहतर करने के साथ-साथ बढ़ावा देने वाले उत्पाद केंद्रों पर फोकस किया जाता है। यह आयोजन चीन के निर्यात नेटवर्क को भी दर्शाता है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि अब चीन की वैश्विक स्वीकार्यता तेजी से बढ़ी है। 

चीन का खुलेपन पर फोकस 

चीन की अर्थव्यवस्था में मजबूती आने की एक प्रमुख वजह खुलेपन की नीतियों पर फोकस करना भी रहा है, कैंटन फेयर चीन की इन्हीं नीतियों को बताता है, जिसमें चायना की ‘विदेश के प्रति खुलेपन की नीति‘ का प्रतिनिधित्व किया जाता है। क्योंकि भारत समेत दुनियाभर के व्यापारी इस मेले में भाग लेते हैं, जिससे चायना का ग्लोबल इकोनॉमिक नेटवर्क मजबूत होता है, साथ ही साथ इससे एक देश का दूसरे देश के प्रति अंतरराष्ट्रीय सहयोग भी बढ़ता है। चीन इस आयोजन के जरिए चीन घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों को जोड़ते हुए चीन अपने आर्थिक ढांचे को संतुलित कर रहा है, पिछले कुछ सालों में कैंटन फेयर आयोजन में चीन ने डिजिटल एक्सपोजिशन और पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों को प्राथमिकता दी है, जिससे यह आधुनिक वैश्विक व्यापार का भी नेतृत्व कर रहा है। क्योंकि खुलेपन की नीतियों के साथ-साथ चीन ने इस बात का भी पूरा ध्यान रखा है कि पर्यावरण के लिए किसी प्रकार की समस्या न हो। 

विदेशी व्यापार को बढ़ावा देना 

चीन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापार की सुगमता को दर्शाता है, जहां व्यापार बाधाओं को कम करने और नए व्यापारिक समझौतों को बढ़ावा देने का माध्यम बनता है, दुनियाभर में चीन एक बड़ा बाजार है, जो वैश्विक आपूर्ति के कामों में बड़ी भूमिका रहता है, ऐसे में यह मेला कंपनियों को स्थायी साझेदारी विकसित करने का अवसर देता है, जिससे वैश्विक स्तर पर दो कंपनियों के साथ-साथ दो देशों के संबंध भी मजबूत होते हैं, कैंटन फेयर, चीन के विदेशी व्यापार विकास का एक शक्तिशाली मंच है, जहां बड़े से लेकर छोटे देशों को आयातकों और निर्यातकों की भागीदारी मौका देता है, जिससे व्यापार के नए रास्ते खुलते हैं। इसके अलावा चीन की टेक्नॉलाजी का लोहा दुनिया मानती है, जिससे चीनी कंपनियां यहां अपने नवीनतम उत्पाद, टेक्नोलॉजी और डिजाइन पेश करती हैं, जो निर्यात को प्रतिस्पर्धी बनाते हैं, जबकि चीन के सामान की डिमांड भी बढ़ती है, एक वैश्विक मंच पर चीन की कई सूक्ष्म, लघु और मध्यम कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों तक पहुंच मिलती है, जिससे वैश्विक स्तर पर चीन का व्यापार भी बढ़ता है। 

2025 में विस्तार पर चीन का फोकस 

चीन इस मेले के जरिए विस्तार की नीतियों पर फोकस कर रहा है, जैसे-जैसे माध्यम बदला है, चीन ने भी तरीका बदला है, इस बार के आयोजन में चीन के AI विकास और नई उपलब्धियों पर काम किया गया, जबकि टेक्नालॉजी और उपयोगिता को भी बताया गया है। 2024 में चीन ने 41.76 ट्रिलियन युआन का व्यापार किया था, जबकि 2025 में यह लक्ष्य चायना और भी बढ़ाना चाहता है, जिसमें कैंटन फेयर उपयोगी है, 1957 से चीन में आयोजित हो रहा यह आयोजन में अब 200 से ज्यादा देश शामिल हो रहे हैं, चीन वैश्विक स्तर पर चीन के खुलेपन की नीतियों की स्वीकार्यता का बड़ा उदाहरण है। 

15 अप्रैल से 5 मई के बीच लगभग 20 दिन तक चलने वाले इस आयोजन के जरिए चीन अपनी आर्थिक सामर्थ्य और वैश्विक व्यापार में मजबूत पकड़ दर्शाता है, जिसमें सहयोग, नवाचार और खुलेपन का पूरा प्लान दिखता है। कैंटन फेयर का आयोजन यह बताता है कि चीन वैश्विक व्यापार में सिर्फ एक भागीदार नहीं, बल्कि एक सक्रिय नेतृत्वकर्ता है, यह मेला न केवल आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देता है, बल्कि विश्व अर्थव्यवस्था में स्थिरता और विश्वास का नया अध्याय भी लिखता है। इस बार भी भव्य आयोजन शुरू हो चुका है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर चीन की अहम भूमिका को बताने जा रहा है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) (लेखक—दिव्या तिवारी)

Exit mobile version