Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए महत्वपूर्ण मंच बना कैंटन फेयर, 1.5 ट्रिलियन डॉलर हुआ निर्यात

कैंटन फेयर के नाम से प्रसिद्ध चीन का 136वां आयात और निर्यात मेला 15 अक्टूबर से दक्षिण चीन के ग्वांगडोंग प्रांत की राजधानी ग्वांगझोउ में शुरू हो गया है। 4 नवंबर तक 3 फेज में चलने वाले चीन के सबसे बड़े व्यापार मेले के इस एडिशन में 30,000 से अधिक एग्जिबिटर 1।15 मिलियन से ज्यादा नए प्रोडक्ट शोकेस करेंगे। मेले का पहला फेज 19 अक्टूबर को खत्म हुआ। इस साल मेले की थीम सर्विंग हाई क्वालिटी डेवलपमेंट, प्रमोटिंग हाई-लेवल ओपनिंग-अपरखी गई है। खास बात यह है कि इस एडिशन में कई नई कंपनियां, प्रोडक्ट, टेक्नोलॉजी और बिजनेस मॉडल पहली बार दिखाई देंगे। मेले में करीब 1।47 खरीदार भी शिरकत करेंगे।

इन उत्पादों के प्रति आकर्षित हुए खरीदार

पहले फेज में ही कई अंतर्राष्ट्रीय खरीदार अत्याधुनिक तकनीक, ऑटोमेटिक रोबोट्स, कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल (सीएनसी) मशीन टूल्स और माइंड कंट्रोल बायोनिक हैंड जैसे इनोवेशन के प्रति आकर्षित हुए। कैंटर फेयर का दूसरा चरण 23 अक्टूबर को शुरू होगा, जिसमें 15 प्रदर्शनी क्षेत्रों में 10,040 एग्जिबिटर भाग लेंगे। इनमें मुख्य तीन  कैटेगरी जैसे घरेलू सामान, उपहार और सजावट, निर्माण सामग्री और फर्नीचर को शामिल किया गया है।

दुनिया के बीच आर्थिक और व्यापारिक आदान-प्रदान

कैंटन फेयर चीन का सबसे बड़ा ट्रेड इवेंट है, जिसमें अलग-अलग इंडस्ट्री से जुड़े हुए कई मैन्युफैक्चरर और सप्लायर्स अपने प्रोडक्ट लेकर आते हैं। चीन से आयात करने वाले वालों के लिए यह इस मेले में भाग लेना व्यवसाय के लिए एक बड़ा बदलाव हो सकता है। चीन के नंबर 1 मेले के रूप में प्रसिद्ध कैंटन फेयर चीन और बाकी दुनिया के बीच आर्थिक और व्यापारिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पिछले 67 वर्षों में कैंटन फेयर ने वैश्विक व्यापार और सहयोग को बढ़ावा दिया है। चीन के विकास की उपलब्धियों को दुनिया के साथ साझा किया है। अन्य देशों के उत्पादों को चीनी बाजार में प्रवेश करने में सुविधा प्रदान की है, जिससे चीन के विकास के अवसरों को दुनिया के साथ साझा किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर व्यापक ख्याति प्राप्त

कैंटन फेयर की शुरुआत 1957 में हुई थी। चीन के वाणिज्य मंत्रालय और ग्वांगडोंग प्रांत की सरकार की ओर से यह मेला हर साल वसंत और शरद ऋतु में ग्वांगझोउ आयोजित किया जाता है। यह मेला कई मामलों में विशाल है, जैसे सबसे लंबे इतिहास, सबसे ज्यादा खरीदार, सबसे ज्यादा प्रोडक्ट और सबसे बड़ा कारोबार। यही वजह है कि कैंटन फेयर को चीन में सबसे बड़े व्यापार मेले का दर्जा मिला ही है। साथ ही इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर भी व्यापक ख्याति प्राप्त हुई है।

मेले का कुल निर्यात 1।5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर

चीन के लिए दुनियाभर के देशों के लिए खुलापन और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार सहयोग के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कैंटन फेयर ने अपनी स्थापना के बाद से ही कई चुनौतियों का सामना किया है। बावजूद इसके कभी भी इसमें रुकावट नहीं आई। यह अब तक 135 बार सफलतापूर्वक आयोजित हो चुका है। मेले के जरिए दुनिया भर के 229 से अधिक देशों और क्षेत्रों के साथ व्यापार संबंध स्थापित हुए हैं। मेले का कुल निर्यात 1।5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है। कैंटन फेयर में ऑनसाइट और ऑनलाइन भाग लेने वाले विदेशी खरीदारों की कुल संख्या 10 मिलियन से अधिक हो गई है। कैंटन फेयर ने चीन और दुनिया के बीच व्यापार संबंधों और मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान को प्रभावी ढंग से बढ़ावा दिया है।

आर्थिक विकास को सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण योगदान

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति कैंटन फेयर को बहुत महत्व देती है। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 120वें और 130वें कैंटन फेयर को महत्वपूर्ण बधाई पत्र भेजे। 130वें कैंटन फेयर को लिखे अपने पत्र में उन्होंने कहा कि इसने अपनी स्थापना के बाद से अंतरराष्ट्रीय व्यापार, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के बीच संबंध और आर्थिक विकास को सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पत्र ने कैंटन फेयर को एक नया ऐतिहासिक मिशन प्रदान किया, जो नए युग की नई यात्रा में फेयर के लिए एक रास्ता दिखाता है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) (लेखक—दिव्या तिवारी)

Exit mobile version