Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

साओ पाओलो में कैंटन फेयर ब्राजील प्रमोशन सम्मेलन आयोजित किया गया

February 22, 2025

साओ पाओलो में कैंटन फेयर ब्राजील प्रमोशन सम्मेलन आयोजित किया गया

137वें चीन आयात और निर्यात मेले (कैंटन फेयर) का ब्राजील विशेष प्रमोशन सम्मेलन 20 फ़रवरी को साओ पाओलो में आयोजित किया गया, जिसमें चीन और ब्राजील के लगभग 100 राजनीतिक और व्यापारिक व्यक्तियों ने भाग लिया। साओ पाओलो स्थित चीनी महावाणिज्य दूतावास के उप महावाणिज्यदूत थ्येन युचेन ने अपने भाषण में कहा कि बाहरी दुनिया के लिए चीन के खुलने के एक महत्वपूर्ण खिड़की और विदेशी व्यापार के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में, कैंटन फेयर ने प्रभावी रूप से चीन और विदेशी देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा दिया है और अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग को बढ़ावा दिया है।

चीन और ब्राजील की आर्थिक संरचनाएं एक-दूसरे की पूरक हैं और दोनों स्वाभाविक साझेदार हैं। चीन ब्राज़ील का सबसे बड़ा निर्यात बाज़ार और आयात स्रोत है। चीन का 40 प्रतिशत से ज़्यादा गोमांस आयात ब्राज़ील से होता है। चीन ब्राज़ील के आयातित कारों का सबसे बड़ा स्रोत भी है। 

चीनी विदेश व्यापार केंद्र के उप निदेशक ज्यांग सिहोंग ने प्रमोशन सम्मेलन में 137वें कैंटन फेयर का परिचय दिया। बताया गया है कि इस वर्ष का कैंटन फेयर 15 अप्रैल से 5 मई तक दक्षिण चीन में स्थित क्वांगतोंग प्रांत के क्वांगचो शहर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें कुल प्रदर्शनी क्षेत्र 15.5 लाख वर्ग मीटर और 30,000 से अधिक उद्यम ऑफ़लाइन प्रदर्शनी में भाग लेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में एक घर में भीषण धमाका, 5 लोगों की मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें