Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

सृजन पर कायम रहने वाले चीनी उद्यमी काओ चिफान

March 10, 2024

सृजन पर कायम रहने वाले चीनी उद्यमी काओ चिफान

काओ चिफान चीनी नवीन ऊर्जा कंपनी ट्रिनासोलोर के संस्थापक हैं । उनकी कंपनी विश्व फोटोवोल्टिक उद्योग में शीर्ष पर है ,जिसका सालाना कारोबार एक खरब युवान को पार कर गया है । इधर कुछ दिनों पहले च्यांगसु प्रांत के प्रतिनिधि मंडल के एक सदस्य के नाते काओ चिफान पेइचिंग में चल रहे नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के वार्षिक सम्मेलन में भाग लिया ।

संयोग कि बात है कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग च्यांगसु प्रतिनिधि मंडल के सदस्य भी हैं ।इसलिए काओ चिफान को स्थल पर राष्ट्रीय आर्थिक व सामाजिक विकास पर चीन के सर्वोच्च नेता के विचार सुनने का मौका मिला। उन्होंने सीएमजी के साथ हुए साक्षात्कार में बताया कि उन्होंने 5 मार्च की दोपहर के बाद च्यांगसु प्रतिनिधि मंडल की बैठक में चीनी फोटोवोल्टिक उद्योग के गुणवत्ता विकास को लेकर राष्ट्रपति को रिपोर्ट दी।

जब शी ने सुना कि वे निजी कंपनी से आये हैं ,तो वे बहुत खुश हुए ।शी ने इस बैठक में निजी अर्थव्यवस्था और निजी उद्यमों के विकास का समर्थन व्यक्त किया ताकि विभिन्न किस्मों के बाज़ार इकाईयों की आंतरिक व सृजनात्मक शक्ति प्रेरित की जाए।
उन्होंने कहा कि शी की बात से उनको अधिक विश्वास प्राप्त हुआ है। वे बाद में कंपनी के विकास और सृजन में साहसी कदम उठाएंगे और फोटोवोल्टिक उद्योग में शीर्ष स्थान को

मजबूत करते रहेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक ट्रिनासोलोहर के नवोचार पेंटेंट की संख्या विश्व में आगे बनी हुई है और कंपनी के पास 25 विश्व रिकार्ड हैं। फोटोवोल्टिक उत्पादों का सबसे लंबा गुणवत्ता गारंटी समय 30 साल से अधिक है ,जिसने वैश्विक सौर ऊर्जा उत्पादन की लागत को बड़ी हद तक घटाया है ।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें