Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिका में व्हाइट हाउस के गेट से टकराई कार, ड्राइवर की मौत

May 5, 2024

अमेरिका में व्हाइट हाउस के गेट से टकराई कार, ड्राइवर की मौत

वाशिंगटन: अमेरिका में शनिवार रात तेज गति से जा रहा एक वाहन व्हाइट हाउस की चहारदीवारी के गेट से टकरा गया जिससे चालक की मौत हो गई।

अमेरिकी खुफिया सेवा के अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। संघीय कानून प्रवर्तन एजेंसी ने एक्स पर जारी एक बयान में कहा,“चार मई को रात करीब 10:30 बजे से एक वाहन व्हाइट हाउस कॉम्प्लेक्स के गेट से टकरा गया।”

बयान में कहा गया,“घटना के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिया गया। इस घटना से व्हाइट हाउस को कोई खतरा नहीं था।” एजेंसी के संचार प्रमुख एंथोनी गुग्लिलमी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि एजेंसी और स्थानीय पुलिस विभाग घटना की जांच कर रहे हैं, इसलिए सीमित यातायात प्रतिबंध प्रभावी रहेगा। व्हाइट हाउस अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास और कार्यस्थल है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें