चीनी राष्ट्रीय रक्षा प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ मनायी गई

  चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 1 सितंबर को चीनी राष्ट्रीय रक्षा प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ पर बधाई संदेश भेजा। अपने बधाई संदेश में राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि पिछले 70 वर्षों में, इस विश्वविद्यालय ने कई उत्कृष्ट प्रतिभाओं को प्रशिक्षित किया है, कई अत्याधुनिक तकनीकों में महारत हासिल की है.

 

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 1 सितंबर को चीनी राष्ट्रीय रक्षा प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ पर बधाई संदेश भेजा। अपने बधाई संदेश में राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि पिछले 70 वर्षों में, इस विश्वविद्यालय ने कई उत्कृष्ट प्रतिभाओं को प्रशिक्षित किया है, कई अत्याधुनिक तकनीकों में महारत हासिल की है और हथियारों व उपकरणों के अनुसंधान और विकास में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं, जिसके चलते देश की रक्षा और सेना के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है।

उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय रक्षा प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अपनी स्थापना की 70वीं वर्षगांठ को एक नए शुरुआती बिंदु के साथ विश्व की सैन्य, विज्ञान और प्रौद्योगिकी की अग्रणी सीमा, तथा राष्ट्रीय रक्षा व सेना के आधुनिकीकरण के उन्मुख उच्च गुणवत्ता वाले पेशेवर नए सैन्य प्रतिभाओं का जोरदार प्रशिक्षण करेगा, राष्ट्रीय रक्षा विज्ञान और प्रौद्योगिकी के स्वतंत्र नवाचार की गति में तेजी लाएगा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के माध्यम से सेना को मजबूत करने की रणनीति तथा प्रतिभाओं के माध्यम से सेना को मजबूत करने की रणनीति के कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का प्रयास करेगा।

बता दें कि चीनी राष्ट्रीय रक्षा प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ मनाने का समारोह 1 सितंबर की सुबह हूनान प्रांत की राजधानी छांगशा में आयोजित किया गया। इसका विकास साल 1953 में हार्बिन में स्थापित सैन्य इंजीनियरिंग अकादमी द्वारा किया गया था। इस विश्वविद्यालय ने पिछले 70 वर्षों में विभिन्न विषयों में 2 लाख से अधिक प्रतिभाओं को प्रशिक्षित किया है और सुपरकंप्यूटिंग एवं सैटेलाइट नेविगेशन जैसे क्षेत्रों में कई सफलताएं हासिल की हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

- विज्ञापन -

Latest News