Site icon Dainik Savera Times

चीन-अमेरिका के राजनयिक संबंधों की स्थापना की 45वीं वर्षगांठ का समारोह लॉस एंजिल्स में आयोजित

पारस्परिक सम्मान, शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और उभय-जीत सहयोग चीन-अमेरिका संबंधों के इतिहास से निकाले गए मूल्यवान अनुभव हैं। नए युग में वे चीन और अमेरिका के लिए सही ढंग से आगे बढ़ने का मौलिक तरीका और संयुक्त प्रयासों की दिशा हैं।
उधर, अमेरिकी कांग्रेस सदस्य जूडी मई चू ने कहा कि वर्तमान में,

अमेरिका और चीन के पास सहयोग करने के अधिक कारण हैं, चाहे जलवायु परिवर्तन या आर्थिक मुद्दों से निपटना हो। पिछले कुछ दशकों में, अमेरिका और चीन ने तेजी से आर्थिक विकास हासिल किया है। दोनों देशों ने महत्वपूर्ण वैज्ञानिक क्षेत्रों में सहयोग किया है और संयुक्त रूप से क्षेत्रीय शांति बनाए रखी है।

इस के अलावा, कैलिफोर्निया के अमेरिकी सीनेटर जोश न्यूमैन ने कहा कि पिछले 45 वर्षों के पारस्परिक लाभकारी सहयोग, आपसी निवेश और आर्थिक, व्यापारिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान ने अमेरिका, चीन और कैलिफोर्निया को मजबूत और अधिक समृद्ध बनाया है।

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version