Site icon Dainik Savera Times

कई विदेशी गणमान्य व्यक्तियों और हस्तियों ने चीनी जनता को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं

Celebrities wish Chinese people Happy New Year

Celebrities wish Chinese people Happy New Year

चीनी कैलेंडर के अनुसार अश्व वर्ष के आगमन पर, कई देशों के विदेशी गणमान्य व्यक्तियों और हस्तियों ने चीनी जनता को नव वर्ष की शुभकामनाएं भेजी हैं। माइक्रोनेशिया के राष्ट्रपति वेस्ली सिमिना ने कहा कि नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं! वसंत उत्सव के इस शुभ अवसर पर, माइक्रोनेशिया के संघीय राज्य की जनता और सरकार की ओर से, मैं राष्ट्रपति शी चिनफिंग और चीन लोक गणराज्य की जनता और सरकार को हार्दिक शुभकामनाएं और नव वर्ष की बधाई देता हूं।

संयुक्त राष्ट्र में स्लोवेनिया के स्थायी प्रतिनिधि सैमुअल ज़िबोगार ने कहा कि मानवता को अधिक शांति, स्थिरता और प्रगति स्थापित करनी चाहिए। हम इन क्षेत्रों में चीन को एक महत्वपूर्ण और अग्रणी भूमिका निभाते हुए देखते हैं। मैं चीन और चीनी जनता को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन के मेयर जॉर्डन हिल-लुईस ने कहा कि नव वर्ष अश्व वर्ष आ गया है। घोड़ा जीवन शक्ति, स्वतंत्रता और प्रबल गति का प्रतीक है। यह हमें साहस और दूरदर्शिता को संजोने और नए अवसरों को शीघ्रता से अपनाने की क्षमता बढ़ाने का स्मरण दिलाता है। आज हम विश्वभर में चीनी समुदायों के साथ मिलकर वसंत उत्सव मना रहे हैं, इस विशेष क्षण द्वारा लाई गई नवजीवन और आशा का स्वागत कर रहे हैं।

इंडोनेशिया की रचनात्मक अर्थव्यवस्था की उप मंत्री आइरीन उमर ने कहा मैं सभी के अच्छे स्वास्थ्य, निरंतर प्रगति और समृद्धि की कामना करती हूं। नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं! आशा है कि सभी सुखी और आनंदित होंगे।

इंडोनेशियाई टेलीविजन में प्रोग्रामिंग और समाचार निदेशक अरिफ ने कहा कि हमारे इंडोनेशियाई लोग लंबे समय से चीनी नव वर्ष मनाते आ रहे हैं। हमें एक साथ चीनी नव वर्ष मनाने की बहुत खुशी है। आप सभी को सौभाग्य और सफलता मिले! ब्राज़ील के साओ पाउलो के वायलिन वादक एलेजांद्रो अर्दाना ने कहा कि विश्वभर में चीनी लोगों और चीनी संस्कृति को समझने वाले सभी लोगों को चीनी नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं!

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version