Site icon Dainik Savera Times

मध्य अफ्रीकी: कैमरून में हुए सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की हुई मौत, 25 गंभीर घायल

याउंडे: मध्य अफ्रीकी देश कैमरून के पश्चिमी क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में करीब पांच लोगों की मौत हो गयी और 25 अन्य घायल हो गए। पुलिस और चिकित्सा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। स्थानीय पुलिस ने बताया कि यह हादसा मंगलवार शाम को तब हुआ जब एक यात्री बस क्षेत्र के दसचांग शहर के ला फलाइस इलाके में पहाड़ी से उतर रही थी और उसका ब्रेक फेल हो गया।

डीएसचांग के क्षेत्रीय अस्पताल एनेक्स के अनुसार, पीड़तिों में बच्चे, किशोर और महिलाएं शामिल हैं। जून की शुरुआत में, कैमरून ने देश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त यातायात अधिकारियों की तैनाती सहित सख्त सड़क सुरक्षा उपायों की शुरुआत करते हुए एक अभियान शुरू किया है।

Exit mobile version