Site icon Dainik Savera Times

CGTN पोल: “बिग ब्रिक्स” सहयोग ने बहुपक्षवाद में एक नया अध्याय खोला

नए सदस्य इंडोनेशिया और 10 भागीदार देशों के ब्रिक्स सहयोग तंत्र में शामिल होने के बाद पहले शिखर सम्मेलन के रूप में, “बिग ब्रिक्स” ने बहुत ध्यान आकर्षित किया है। चाइना मीडिया ग्रुप के CGTN द्वारा वैश्विक नेटिज़ेंस को जारी किए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार, 91.2% उत्तरदाताओं का मानना ​​है कि ब्रिक्स सहयोग तंत्र एक समान और व्यवस्थित विश्व बहुध्रुवीकरण और समावेशी आर्थिक वैश्वीकरण की प्राप्ति को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण शक्ति बन गया है।

हाल के वर्षों में, वैश्विक क्षेत्रीय संघर्ष जारी रहे हैं और टैरिफ की धमकी बड़े पैमाने पर हुई है। ब्रिक्स सहयोग तंत्र विश्व अर्थव्यवस्था की कमजोर बहाली में इने गिने चमकदार बिंदुओं में से एक है। नए विकास बैंक और आकस्मिक रिजर्व व्यवस्था की स्थापना के माध्यम से, ब्रिक्स देशों ने स्थानीय मुद्रा के प्रयोग और एक स्वतंत्र वित्तीय प्रणाली के निर्माण को सक्रिय रूप से बढ़ावा दिया है, और विकासशील देशों को लाभान्वित करने के लिए विकास उपलब्धियों और अवसरों को बढ़ावा दिया है। सर्वेक्षण में, 94.7% उत्तरदाताओं का मानना ​​था कि ब्रिक्स सहयोग तंत्र ने न केवल सदस्य देशों की अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता को कम किया है, बल्कि वैश्विक वित्तीय शासन में उनकी आवाज़ को भी बढ़ाया है

89.1% उत्तरदाताओं ने विश्व आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और अधिक न्यायसंगत और समावेशी वैश्विक शासन प्रणाली के निर्माण में मूल्यवान व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के लिए इस तंत्र की प्रशंसा की। 91.2% उत्तरदाताओं का मानना ​​था कि ब्रिक्स देशों को मौजूदा वैश्विक आर्थिक सुधार और व्यापार विकास के लिए एक “एक्सीलरेटर” बनने की उम्मीद है। इसके अलावा, ब्रिक्स देशों ने कम कार्बन प्रौद्योगिकी और सीमा पार ई-कॉमर्स जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा दिया। 93.3% उत्तरदाताओं का मानना ​​था कि इसने न केवल आर्थिक संरचना के अनुकूलन और उन्नयन को बढ़ावा दिया, बल्कि वैश्विक सतत् विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक व्यावहारिक मार्ग भी प्रदान किया।

विस्तार के बाद “बिग ब्रिक्स” की आबादी दुनिया के लगभग आधे हिस्से के बराबर है, आर्थिक आकार विश्व का 30% से अधिक और विश्व आर्थिक विकास में उस का योगदान 50% से अधिक है। क्रय शक्ति समानता के मामले में आर्थिक पैमाना जी-7 देशों से अधिक हो गया है। “बिग ब्रिक्स” उभरती अर्थव्यवस्थाओं और “वैश्विक दक्षिण” देशों के लिए एक महत्वपूर्ण बहुपक्षीय सहयोग तंत्र बन गया है। सर्वेक्षण से पता चलता है कि 88.9% उत्तरदाताओं का मानना ​​है कि ब्रिक्स सहयोग तंत्र का प्रभाव बढ़ रहा है। 89.1% उत्तरदाताओं का मानना ​​है कि इससे वैश्विक शासन प्रणाली को अधिक लोकतांत्रिक और निष्पक्ष दिशा में विकसित करने में मदद मिलेगी। 91.7% उत्तरदाता इस बात से सहमत हैं कि ब्रिक्स देश खुलेपन, समावेशिता, सहयोग और साझी जीत की भावना को बनाए रखते हैं, और अधिक न्यायपूर्ण, लोकतांत्रिक और उचित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण अनुभव प्रदान करते हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version