Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीजीटीएन सर्वे : चीन और अमेरिका के बीच व्यापार विवाद को हल करने के लिए बातचीत और सहयोग ही एकमात्र सही विकल्प है

June 7, 2025

सीजीटीएन सर्वे : चीन और अमेरिका के बीच व्यापार विवाद को हल करने के लिए बातचीत और सहयोग ही एकमात्र सही विकल्प है

उच्च स्तरीय आर्थिक और व्यापारिक वार्ता के बाद चीन और अमेरिका के राष्ट्रपतियों के बीच पहली फोन वार्ता ने वैश्विक ध्यान आकर्षित किया है। सीजीटीएन द्वारा वैश्विक नेटिज़ेंस के बीच किए गए सर्वेक्षण से पता चलता है कि 74.7 प्रतिशत उत्तरदाताओं का मानना ​​है कि फोन वार्ता ने दोनों देशों के बीच व्यापार विवादों को कम करने और चीन-अमेरिका संबंधों को सही रास्ते पर वापस लाने के लिए एक सकारात्मक संकेत भेजा है।

हाल ही में दोनों देशों के प्रमुख अधिकारियों ने जिनेवा में आर्थिक और व्यापार बैठक की, जो संवाद और परामर्श के माध्यम से प्रासंगिक मुद्दों को हल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इसका अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा स्वागत किया गया। सर्वेक्षण में, 93.3 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि चीन और अमेरिका के बीच व्यापार विवादों को हल करने के लिए संवाद और सहयोग ही एकमात्र सही विकल्प है। 94 प्रतिशत उत्तरदाताओं का मानना ​​है कि दोनों पक्षों को व्यापार विवादों को हल करने में समानता और एक-दूसरे की चिंताओं के सम्मान की भावना से व्यापक-जीत के परिणाम की तलाश करनी चाहिए।

चीन और अमेरिका के बीच उच्च स्तरीय आर्थिक और व्यापारिक वार्ता के बाद से चीन गंभीरता और ईमानदारी से समझौते का क्रियान्वयन कर रहा है। इस संबंध में, 95.7 प्रतिशत उत्तरदाताओं का मानना ​​है कि अमेरिका को व्यापार विवादों के समाधान पर चीन और अमेरिका द्वारा प्राप्त आम सहमति का पालन करना चाहिए और जिनेवा वार्ता में प्राप्त समझौतों को सख्ती से लागू करना चाहिए।

यह सर्वेक्षण सीजीटीएन के अंग्रेजी, स्पेनिश, फ्रेंच, अरबी और रूसी प्लेटफॉर्म पर जारी किया गया है। 12 घंटे के भीतर कुल 5610 उत्तरदाताओं ने मतदान में भाग लिया और अपने विचार व्यक्त किए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें : Bank Holiday Today: रामनवमी पर आपके शहर में बैंक खुले हैं या बंद? यहां जानें पूरी लिस्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें