Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीजीटीएन सर्वेः करीब 80 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने अमेरिकी सरकार की ऐतिहासिक प्रक्रिया के प्रतिकूल होने की आलोचना की

June 12, 2025

सीजीटीएन सर्वेः करीब 80 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने अमेरिकी सरकार की ऐतिहासिक प्रक्रिया के प्रतिकूल होने की आलोचना की

अमेरिका के लॉस एंजेल्स में हुई मुठभेड़ और गड़बड़ी को लेकर चाइना मीडिया ग्रुप के अधीन सीजीटीएन ने वैश्विक नेटिजन्स के बीच एक सर्वे किया। इस सर्वे के परिणामों के अनुसार 78.3 प्रतिशत उत्तरदाताओं के विचार में प्रवासियों के देश के नाते अमेरिकी प्रशासन द्वारा वर्तमान में प्रवासी विरोधी विचारधारा बढ़ाने की कोशिशें अमेरिका की ऐतिहासिक विकास प्रक्रिया से एकदम प्रतिकूल है। इससे अमेरिका के भावी विकास की दिशा पर गहरा प्रभाव पड़ने की संभावना है।

इस सर्वे में 89.6 प्रतिशत लोगों के विचार में अवैध प्रवासी सवाल डेमोक्रेटिक पार्टी के शासन वाली लॉस एंजेल्स समेत स्थानीय सरकारों और रिप्बलिकन पार्टी के शासन वाली संघीय सरकार के बीच गहरा विरोधाभास तीव्र बनाएगा। 89 प्रतिशत लोगों के विचार में प्रवासी नीति पर अमेरिका की दो पार्टियों का संघर्ष वास्तव में अमेरिकी राजनीति के ध्रुवीकरण का प्रतिबिंब है, जो सामाजिक विभाजन को बढ़ाएगा। 71.8 प्रतिशत लोगों की चिंता है कि अमेरिकी सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध प्रवासी पकड़ने की कार्रवाई हिंसक कानूनी प्रवर्तन बन रहा है, जो गंभीर मानवीय संकट पैदा करेगा।

इस सर्वे में 87 प्रतिशत लोगों ने अमेरिकी सरकार द्वारा प्रवासी सवाल के निपटारे में मानवाधिकार का उल्लंघन करने की आलोचना की। 86 प्रतिशत लोगों के विचार में प्रवासी सवाल अमेरिकी घरेलू शासन में एक बहुत कठिन सवाल बन गया है। (साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- बादशाह के ‘टटीरी’ सॉन्ग पर हरियाणा पुलिस सख्त, सोशल मीडिया पर गाने से जुड़े 857 लिंक हटाए

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें