Site icon Dainik Savera Times

चीनी एनपीसी अध्यक्ष ने पूर्व जापानी प्रतिनिधि सदन के अध्यक्ष योही कोनो के निधन पर शोक संदेश भेजा

FILE - Retired politician Yohei Kono speaks during an interview at his office, in Tokyo, Tuesday, June 25, 2013. (AP Photo/Itsuo Inouye, file)

चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा (एनपीसी) की राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष चाओ लेची ने 11 जून को पूर्व जापानी प्रतिनिधि सदन के अध्यक्ष योही कोनो के निधन पर उनके परिजनों को शोक संदेश भेजा।

चाओ ने अपने संदेश में कहा कि योही कोनो जापान के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ थे और चीनी जनता के पुराने दोस्त भी थे, जो लंबे समय तक चीन-जापान मैत्रीपूर्ण कार्य में संलग्न थे। वर्ष 1993 में जापान के प्रमुख कैबिनेट सचिव के रूप में योही कोनो ने जापान के “कंफर्ट वूमन” मुद्दे पर बयान जारी किया, जो अब तक सकारात्मक प्रभाव बना रहा है। उम्मीद है कि आप लोग योही कोनो की अभिलाषा के अनुरूप चीन-जापान सम्बंधों के पटरी पर लौटने के लिए सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।

चीनी प्रधान मंत्री वांग यी ने भी 11 जून को योही कोनो के निधन पर उनके परिजनों को शोक संदेश भेजा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) 

Exit mobile version