Site icon Dainik Savera Times

चाओ लेजी ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री से मुलाकात की

Chao Leji met with the British Prime Minister

Chao Leji met with the British Prime Minister

29 जनवरी की सुबह, चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थायी समिति के अध्यक्ष चाओ लेजी ने चीन की राजधानी पेइचिंग में ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर से मुलाकात की। चाओ लेजी ने कहा कि एक जटिल और अस्थिर अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य के बीच, चीन-ब्रिटेन के मजबूत सम्बंध विकसित करना समकालीन दृष्टि से महत्वपूर्ण है और वैश्विक महत्व रखता है। आप के नेतृत्व में लेबर पार्टी के सत्ता में आने के बाद, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने आपसे बात और मुलाकात की, जिससे द्विपक्षीय सम्बंधों को सुधार और विकास के सही रास्ते पर ले जाने में मदद मिली।

चीन रणनीतिक साझेदारी को कायम रखने, सकारात्मक, व्यावहारिक, स्थिर और पारस्परिक रूप से लाभकारी दिशा बनाए रखने, हस्तक्षेप को समाप्त करने, मतभेदों को उचित रूप से संभालने और यह सुनिश्चित करने के लिए ब्रिटेन के साथ काम करने को तैयार है कि चीन-ब्रिटेन सम्बंध स्थिर, ठोस और टिकाऊ रूप से विकसित हों। चीन दोनों देशों की विधायी संस्थाओं के बीच सामान्य आदान-प्रदान को बहाल करने के लिए ब्रिटेन के साथ काम करने को तैयार है और ब्रिटिश सांसदों का चीन आने और एक वास्तविक, बहुआयामी और व्यापक चीन का अनुभव करने के लिए स्वागत करता है।

स्टारमर ने कहा कि ब्रिटेन और चीन के पास व्यापक और समान हित हैं, और ब्रिटेन चीन के साथ दीर्घकालिक और निरंतर रणनीतिक साझेदारी विकसित करने के लिए तत्पर है। थाइवान मुद्दे पर ब्रिटेन की पुरानी नीति में कोई बदलाव नहीं आएगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दोनों पक्षों की विधायी संस्थाओं के बीच सामान्य आदान-प्रदान फिर से शुरू होगा। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version