Site icon Dainik Savera Times

Hajj पर अब नहीं जा सकेंगे 12 साल की आयु से कम के बच्चे

रायपुरः हज की धार्मिक यात्रा पर 12 साल से कम की आयु के बच्चे नहीं जा सकेंगे। यह निर्देश हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से जारी किए गए हैं। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई के सकरुलर क्रमांक दो से प्राप्त सूचना के अनुसार सऊदी अरब सरकार द्वारा 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को हज-2023 की अनुमति नही दिया जाना निर्धारित किया गया है।

इसलिए हज-2023 के लिए अब 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने आगे बताया कि जिन बच्चों के हज यात्रा के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं, उन्हें निरस्त किया जाएगा। इसके लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई द्वारा सकरुलर दो के जरिए ऐसे बच्चों के आवेदन निरस्त किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

Exit mobile version