Site icon Dainik Savera Times

Lascar ज्वालामुखी से राख निकलने के बाद Chile ने जारी किया अलर्ट

सैंटियागोः एंडीज में लस्कर ज्वालामुखी से आसमान में 6000 मीटर (लगभग 20,000 फीट) राख उड़ने के बाद चिली के अधिकारियों ने अलर्ट जारी किया है।रिपोर्ट के अनुसार, लस्कर जो शनिवार को हरकत में आया, यहां से 12 किमी से भी कम दूरी पर स्थित एक छोटे से शहर, तलबरे के निवासियों द्वारा पहली बार दोपहर के समय देखा गया। हालांकि लस्कर ने ज्वालामुखीय राख और गर्म गैसों से युक्त धुएं के विशाल बादल उत्सर्जित किए, किसी भी नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

हालांकि, एक प्रारंभिक ग्रीन वार्निंग को येलो में बदल दिया गया जिसका मतलब है कि ज्वालामुखी अस्थिर है। चिली की राष्ट्रीय भूविज्ञान और खनन सेवा (सेरनेजोमिन) के अनुसार, वर्गीकरण का अर्थ यह भी है कि विशेषज्ञ मामूली विस्फोटों और धुएं की उपस्थिति के लिए एक साइट की निगरानी कर रहे हैं।

Exit mobile version