Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

छिन कांग ने China की मध्य पूर्व नीति के बारे में की बात

January 17, 2023

छिन कांग ने China की मध्य पूर्व नीति के बारे में की बात

काहिरा के स्थानीय समयानुसार, 15 जनवरी को चीनी विदेश मंत्री छिन कांग ने मिस्र के विदेश मंत्री समीह शौकरी के साथ संयुक्त रूप से प्रेस से मुलाकात की और कहा कि इधर के सालों में मध्य पूर्व के देश और लोग एकता और आत्म-सुधार को मजबूत करते रहते हैं, विकास और पुनरोद्धार को बढ़ावा देने का प्रयास करते हैं, सक्रिय रूप से सभ्यता के आदान-प्रदान की वकालत करते हैं, निष्पक्षता और न्याय बनाए रखने का प्रयास करते हैं। वे दुनिया के बहु-ध्रुवीकरण में एक महत्वपूर्ण शक्ति हैं। दूसरी तरफ़, मध्य पूर्व में स्थिति में अस्थिरता और अनिश्चितता अभी भी प्रमुख है, और क्षेत्रीय गर्म मुद्दे उतार-चढ़ाव विकसित कर रहे हैं। कुछ देशों में स्थिति अशांत है, और बाहरी हस्तक्षेप अभी भी क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता को नष्ट करने वाला महत्वपूर्ण कारक है।

छिन कांग के अनुसार, चीन के विचार में क्षेत्रीय देशों की संप्रभुता और प्रादेशिक अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए, क्षेत्र के देशों को ऐसे गर्म मुद्दों का समाधान खोजने के लिए प्रोत्साहित करें जो क्षेत्रीय वास्तविकताओं के अनुरूप हों, सभी पक्षों के हितों को ध्यान में रखते हों, और बातचीत और परामर्श के माध्यम से सभी पक्षों को स्वीकार्य हों। चीन की अपील है कि क्षेत्रीय देशों के विकास का अधिक समर्थन करें, अनाज और ऊर्जा सुरक्षा वाली चुनौतियों के मुकाबले के लिए उन्हें मदद करें, ताकि क्षेत्रीय विकास की नींव मजबूत हो सके। इसके साथ ही संयुक्त रूप से आतंकवाद पर हमला करना चाहिए, आतंकवादी और चरमपंथी ताकतों के प्रसार को रोकना चाहिए। चीन क्षेत्र के बाहर के देशों से मध्य पूर्व में देशों की संप्रभुता का सम्मान करने और उन देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करने का आह्वान करता है। सच्चे बहुपक्षवाद का अभ्यास करें, मध्य पूर्व की ऐतिहासिक सांस्कृतिक परंपरा का सम्मान करें, मध्य पूर्व में सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए सभ्यताओं के बीच अवरोध पैदा न करें और सकारात्मक ऊर्जा डालें।

चीनी विदेश मंत्री छिन कांग ने यह भी कहा कि चीन हमेशा स्वतंत्र रूप से विकास पथ की खोज में मध्य पूर्व के लोगों का समर्थन करता है, और क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दों के समाधान के लिए एकजुट और सहयोग करने में मध्य पूर्वी देशों का समर्थन करता है। चीन मध्य पूर्व देशों के साथ मिलकर “बेल्ट एंड रोड” के सह-निर्माण के लिए सहयोग करना चाहता है, ताकि वैश्विक विकास पहल का कार्यान्वयन करते हुए संयुक्त रूप से विकास और पुरोद्धार प्राप्त कर सकें। साथ ही, चीन मध्य पूर्व देशों के साथ सक्रिय रूप से सभ्यताओं का आदान-प्रदान करना चाहता है, ताकि संयुक्त रूप से वैश्विक सभ्यता की विविधता की रक्षा की जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें