Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

China : 2024 वसंत महोत्सव गाला ‘ड्रैगन’ थीम और लोगो का अनावरण

December 2, 2023

China : 2024 वसंत महोत्सव गाला ‘ड्रैगन’ थीम और लोगो का अनावरण

चीन के सबसे बड़े मीडिया संस्थान चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने फरवरी 2024 में आने वाले ड्रैगन वर्ष से पहले शनिवार को 2024 वसंत महोत्सव गाला के लिए आधिकारिक थीम और लोगो का अनावरण किया।

इस वसंत महोत्सव गाला का लोगो मुख्य दृश्य प्रतीक के रूप में “龘(ता)” चीनी अक्षर का उपयोग करता है, जिसका अर्थ है “ड्रेगन का उड़ना”। दरअसल, यह चीनी अक्षर 140 करोड़ चीनी जनता को चित्रित करने के लिए एक रूपक है, क्योंकि ड्रैगन हजारों वर्षों से चीनी लोगों के लिए एक आध्यात्मिक प्रतीक और पवित्र देव के रूप में विकसित हुआ है।

यह चीनी अक्षर प्राचीन चीनी सील लिपि शैली से प्रेरित है, और उसका डिज़ाइन विधिपूर्ण, संतुलित, सीधा और सममित है, जो भव्य और जोरदार सांस्कृतिक माहौल को उजागर करता है।

यह लोगो चीन के चंद्र अन्वेषण कार्यक्रम और ग्रह अन्वेषण परियोजना के लोगो डिजाइनर कू योंगच्यांग द्वारा डिजाइन किया गया है। इस गाला का सील लोगो एक धातु, सुनहरी चमक के साथ डिज़ाइन किया गया है, जो एक चिप जैसा दिखता है। यह डिज़ाइन अतीत, वर्तमान और भविष्य को प्रभावी ढंग से जोड़ता है, क्योंकि इसमें अत्याधुनिक आधुनिक तकनीक के साथ एक प्राचीन चीनी अक्षर शामिल है।

सीएमजी द्वारा आयोजित वसंत महोत्सव गाला साल 1983 से चीनी चंद्र नव वर्ष समारोह का एक अनिवार्य हिस्सा रहा है। गाला में गाने, नृत्य, हास्य नाटक, ओपेरा और लोक कलाएं शामिल हैं।

बता दें कि यह वार्षिक समारोह, जिसे दुनिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टेलीविजन शो के रूप में जाना जाता है, चीनी नव वर्ष की पूर्व संध्या पर प्रसारित किया जाता है जब परिवार नए चंद्र वर्ष को मनाने के लिए एक साथ एकत्र होते हैं। 

साल 2024 वसंत महोत्सव गाला वसंत महोत्सव की पूर्वसंध्या पर प्रसारित होगा, जो 9 फरवरी, 2024 को है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें