Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन : पहली तिमाही में यात्रा सेवाओं के आयात-निर्यात में 56.6 प्रतिशत की वृद्धि

May 10, 2023

चीन : पहली तिमाही में यात्रा सेवाओं के आयात-निर्यात में 56.6 प्रतिशत की वृद्धि

वर्ष 2023 की पहली तिमाही में, चीन की यात्रा सेवाओं में काफी सुधार देखा गया है, जिसका आयात और निर्यात 3 खरब 37 अरब 63 करोड़ युआन रहा, जो साल 2022 की पहली तिमाही की तुलना में 56.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसमें निर्यात की वृद्धि गत वर्ष की समान अवधि से 38.4 प्रतिशत रही, जबकि आयात की बढ़ोतरी 58 प्रतिशत रही।

चीनी वाणिज्य मंत्रालय द्वारा 9 मई को जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष पहली तिमाही में सेवाओं में चीन का व्यापार बढ़ता रहा। सेवाओं का कुल आयात और निर्यात 15 खरब 84 अरब 1 करोड़ युआन था, जिसमें गत वर्ष के समान समय की तुलना में 8.7 फीसदी की वृद्धि हुई। बताया गया है कि ज्ञान-गहन सेवा व्यापार के अनुपात में वृद्धि इसकी मुख्य विशेषता है। पहली तिमाही में ज्ञान-गहन सेवाओं का आयात और निर्यात 6 खरब 94 अरब 70 करोड़ युआन रहा, जो साल 2022 के पहले तीन महीनों की तुलना में 12.8 प्रतिशत अधिक था। सबसे तेजी से बढ़ने वाला क्षेत्र बीमा सेवा है, जिसमें 276.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें